Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


साहु समाज परिचर्चा का आयोजन, तेली हुंकार रैली में भागीदारी का आह्वान

पटना सिटी। एल एस 11 हॉल में साहु समाज की परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विक्रम शाह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. तुषार आर्य ने कि...


पटना सिटी।
एल एस 11 हॉल में साहु समाज की परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विक्रम शाह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. तुषार आर्य ने किया। इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य पटना सिटी में तेली समाज को सामाजिक उत्थान के प्रति जागरूक करना था।

बैठक में तेली समाज के लोगों को आगामी 9 फरवरी को आयोजित तेली हुंकार रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। विक्रम शाह ने कहा कि अब यह बैठक मासिक रूप से आयोजित होगी, जो समाज के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य करेगी। 


परिचर्चा के दौरान तेली समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विजय साह, अशोक प्रसाद, सिम्मी प्रसाद, संजय साह, गुड्डू जी, डॉ. तुषार आर्य, सूरज गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, राज कुमार, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, मनीष गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

सभा में वक्ताओं ने तेली समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों और हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने पर बल दिया। परिचर्चा के अंत में सभी ने समाज के उत्थान के लिए सक्रिय योगदान देने और तेली हुंकार रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now