पटना सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं शहादत दिवस पर इप्टा, पटना सिटी, सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति एवं शहीद स्मारक न्यास के संयु...
पटना सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं शहादत दिवस पर इप्टा, पटना सिटी, सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति एवं शहीद स्मारक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में मंगल तालाब मोड़ स्थित त्रिमूर्ति चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके प्रिय भजन गाए गए।
युवा कलाकारों आलोक चोपड़ा, संजय रॉय और अंकुर धवन ने 'वैष्णव जन तो तेने कहिये' तथा 'रघुपति राघव राजा राम' भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर बिहार इप्टा के अध्यक्ष समी अहमद ने कहा कि गांधी जी एक सच्चे और बेखौफ महामानव थे, जिन्होंने सत्य को केवल कहा ही नहीं, बल्कि जिया भी। कॉ. अनिल कुमार शर्मा ने उन्हें सत्याग्रह की साक्षात प्रतिमूर्ति बताया। वरीय शिक्षाविद् डॉ. एक़बाल अहमद ने कहा कि संपूर्ण विश्व में गांधी जी के अनुयायी हैं और उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।
संस्था एवं राष्ट्र की ओर से सुबह 11:00 बजे मुख्य सड़क गुरु गोविंद पथ पर दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में कॉ. शंभू नाथ मेहता, राजा बाबू, नवीन रस्तोगी, गोविंद कानोडिया, रोशन मेहता, संतोष गिरि, कॉ. देवरत्न प्रसाद, शैलेंद्र यादव मुन्ना, ललन यादव, रघुनाथ प्रसाद, बलिराम विश्वकर्मा, रवि भूषण, सुरेंद्र गोप, केशरी कुमार, अरविंद प्रसाद, देवेंद्र झा, शुभम कुमार, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभा में प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से मांग की गई कि मंगल तालाब स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में गांधी जी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए तथा वहां नई प्रतिमा स्थापित की जाए।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने किया।




.jpeg)

