Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


प्रकाश पर्व के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

  पटना सिटी । गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। मंगलवार को उप विकास आयुक्त ...

 


पटना सिटी । गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। मंगलवार को उप विकास आयुक्त समीर सौरव और सिटी एसपी पटना पूर्वी के. रामदास के संयुक्त नेतृत्व में पटनासिटी के रामदेव महतो सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवानों को कई जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए। उप विकास आयुक्त समीर सौरव ने कहा, “प्रकाश पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।” 

 


सिटी एसपी के. रामदास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा और आसपास के इलाकों में पुलिस जवान लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। उन्होंने कहा, “पूरे आयोजन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।”


इस अवसर पर सिटी एसडीओ, एएसपी, डीएसपी समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now