पटना सिटी । गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख संगतों के लिए पटना साहिब में लंगर सेवा का शुभारंभ हो गया है। बा...
पटना सिटी । गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख संगतों के लिए पटना साहिब में लंगर सेवा का शुभारंभ हो गया है। बाल लीला मैंनी संगत गुरुद्वारा के महंत संत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले ने मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित ओपी शाह सामुदायिक भवन में लंगर सेवा की शुरुआत की। यह लंगर सेवा प्रकाश पर्व के समापन तक अनवरत जारी रहेगी।
तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह और उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रकाश पर्व के आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सात स्थानों पर लंगर सेवा प्रारंभ की गई है।
महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा, “बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रबंधक कमेटी ने विशेष प्रबंध किए हैं। लंगर सेवा के साथ-साथ श्रद्धालुओं को हर मूलभूत सुविधा प्रदान की जाएगी।”
उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा, “सिख साधु-संत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। हम सिख संगतों को आत्मीय सेवा और सम्मान का अनुभव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इस अवसर पर संगतों की भारी उपस्थिति रही और वातावरण में श्रद्धा और उत्साह का संचार दिखा।



.png)

.png)