Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


अनियंत्रित वाहन ने तीन युवकों को कुचला, एक का पैर कटा

पटना सिटी , बाईपास थानाक्षेत्र के शिकारपुर आरओबी पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बेलगाम अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुच...


पटना सिटी ,
बाईपास थानाक्षेत्र के शिकारपुर आरओबी पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बेलगाम अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक युवक का पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक चौक थानाक्षेत्र की नई सड़क के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त वे एक ही स्कूटी पर सवार होकर शिकारपुर पुल के रास्ते पटना सिटी जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 


प्रत्यक्षदर्शी उमा यादव ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस हादसे से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करे।

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now