पटना सिटी। महर्षि दधीचि यूथ फाउंडेशन ने गुरुद्वारा बाललीला स्थित काली स्थान मोड़ पर 'उत्तरायण महोत्सव' का आयोजन कर मानवता और संवे...
पटना सिटी। महर्षि दधीचि यूथ फाउंडेशन ने गुरुद्वारा बाललीला स्थित काली स्थान मोड़ पर 'उत्तरायण महोत्सव' का आयोजन कर मानवता और संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के 12वें स्थापना वर्ष पर संरक्षक पं. शिवाकांत तिवारी की पुण्यस्मृति में आयोजित किया गया। तिवारी परिवार की ओर से निराश्रितों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया। उन्होंने लगभग दो सौ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के बीच चूड़ा-दही, तिलकुट, भूरा और सब्जी वितरित किए। इस मौके पर राज्य के बाहर से आए सिख संगत ने भी प्रसाद के रूप में दही-चूड़ा का आनंद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा, “मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल और भोजन वितरण करना सराहनीय कार्य है। यह संवेदनशीलता और समाज सेवा का स्तुत्य उदाहरण है।”
मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र, डॉ. यशवंत राज महाजन, एड. देवानंद तिवारी, डॉ. अमित महाजन, प्रफुल्ल कुमार पांडेय, बाबा विवेक द्विवेदी, एड. वरुण तिवारी, सरदार दया सिंह, युवा समाजसेवी राकेश यादव, और श्याम बिहारी तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चिंटू कुमार, सरदार बाबू सिंह, अभिज्ञान मिश्र, विकास कुमार, निखिल अग्रवाल, हर्षराज मिश्र, और रवि तिवारी जैसे सदस्यों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।
अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के अध्यक्ष गोविंद पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने किया। सभा का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने किया।





