Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि बढ़ाने को लेकर आक्रोश मार्च

Patna city :   नागरिक अधिकार मंच के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन(वृद्धा विधवा एवं दिव्यांग) कन्या विवाह योजना कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि ...


Patna city :
  नागरिक अधिकार मंच के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन(वृद्धा विधवा एवं दिव्यांग) कन्या विवाह योजना कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर*आक्रोश मार्च* बोली मोर अशोक राजपथ से बेलवरगंज होते हुए अनुमंडल कार्यालय मुख्य गेट पर रोड पर बैठकर घंटो प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में वृद्ध,विधवा दिव्यांग लोगों ने हाथों में पेंशन बुक एवं स्लोगन लिखे तख्ती"सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से 3000 करने,कन्या विवाह योजना की राशि 5000 से बढ़कर 25000 करने,कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि 3000 से बढ़कर 10,000 करने, पेंशन समय पर देने बिहार सरकार हम पर दया करो, कबीर अंत्येष्टि की राशि प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराओ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद,बिहार सरकार मुर्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी एवं मो जावेद ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार के अन्य राज्यों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मिलने वाली राशि 1000 से 3000 तक है! मगर बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहां अभी तक ₹400/ रुपया  महीना दिया जा रहा है! यह गरीबों के साथ घोर अन्याय है!महंगाई इतना अधिक होने के कारण गरीब  परेशान है।

पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता, विनोद यादव,डॉक्टर इकबाल अहमद, दिव्यांग के पटना जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार पसेनर के श्री अमोद कुमार,उमेश पंडित, राम नारायण सिंह,मुन्ना जायसवाल,कृष्ण कुमार यादव,शंभू शरण प्रसाद,शरीफ अहमद रंगरेज एजाजुद्दीन उर्फ सानू आदि ने कहा कि गरीबों के वोट से सरकार बनती है मगर इन लोगों को पूछने वाला कोई नहीं है! आज गरीब बीपीएल परिवार कबीर अंत्येष्टि योजना से वंचित हो रहे हैं गरीब परिवार चंदा वेरी करके शव को दफनाया एवं जलाया जा रहा है! मगर योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।

मोहम्मद साबिर, मोहम्मद शौकत,इलियास बाबर,मोहम्मद फिरोज,जयगन मेहंदी,रामजी सहनी,गुलाम सरवर,देवेंद्र राय रघुनाथ यादव,आदि ने  सरकार से पूछा है कि क्या सरकार के कन्या विवाह योजना की राशि ₹5000 से पिता अपने बेटी का शादी कर सकता है! इस महंगाई में कुछ नहीं हो सकता है इस राशि को पढ़कर 25000 करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे पेंशन धर्मशिला देवी सुनीता देवी सोनी देवी लाल देवी मुंशी राय सोनेलाल राय मोहम्मद मुमताज मोहम्मद शौकत दिव्यांग मोहम्मद नसीम आदि बड़ी संख्या में लोगों ने अनुमंडलाधिकारी पटना सिटी को पेंशन 400 से बढ़कर 3000 करने,कन्या विवाह की राशि 25000 करने, पेंशन का भुगतान समय पर करने, कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराने की मांग की, अनुमंडलाधिकारी ने सभी बातों को सुन प्रदर्शनकारियों को समझा बूझकर धरना स्थल से हटाया।

प्रदर्शन में शामिल एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडलाधिकारी को अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now