Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एम.के.एस. फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई

Patna city : एम.के.एस. फाउंडेशन के संयोजन में प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत की पांचवीं पुण्यतिथि 2 दिसंबर, सोमवार को राजकीय म...


Patna city :
एम.के.एस. फाउंडेशन के संयोजन में प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत की पांचवीं पुण्यतिथि 2 दिसंबर, सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके उपरांत वृक्षारोपण किया गया, जिसमें कई प्रकार के फल और फूलों के पौधे लगाए गए।


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती श्रुति तेतरवे ने शिक्षिकाओं डॉ. किरण कुमारी, डॉ. निमिषा, उषा यादव, सुनीता कुमारी, और डॉ. विनिता कुमारी के साथ इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एम.के.एस. फाउंडेशन के संरक्षक पंकज कुमार, अनंत अरोड़ा, आसिफ कमाल, मदन कुमार पाण्डेय, नागेंद्र कुमार, और संस्थापक सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यों में गोपाल कुमार गोल्डेन, संजय मालाकार, अंजित कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, संतोष कुमार, श्याम कुमार, और राम प्रवेश सुमन का योगदान उल्लेखनीय रहा।

ज्ञातव्य है कि फाउंडेशन हर वर्ष स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now