Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


राजद का सदस्यता अभियान: गायघाट में सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

पटना सिटी :  आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के अभियान में...



पटना सिटी :
 आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के अभियान में जुट गए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पटना सिटी के गायघाट में सदस्यता अभियान का आयोजन किया।

राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी चुनाव में सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया। 


कार्यक्रम में बोलते हुए रणविजय साहू ने कहा, "तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यह सदस्यता अभियान जनता के बीच पार्टी की मजबूती का प्रमाण है।" उन्होंने आगे कहा कि राजद गरीब, पिछड़े और युवाओं की पार्टी है और आने वाले चुनाव में यह स्पष्ट रूप से दिखेगा।

सदस्यता अभियान में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। राजद कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत बताया और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now