Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व आईएएस अजय कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर नन्हे बच्चों के बीच मनाई गई श्रद्धांजलि

पटना सिटी। पूर्व वरीय आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि रविवार को स्थानीय नई सड़क स्थित जमुना माई के मठ में आंगनबाड़ी के नन्हे ...


पटना सिटी।
पूर्व वरीय आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि रविवार को स्थानीय नई सड़क स्थित जमुना माई के मठ में आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों के बीच मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अजय कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

गौरतलब है कि यूपी कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह का निधन कोरोना काल में 5 दिसंबर 2020 को हुआ था। इस अवसर पर बच्चों को लेखन सामग्री और चॉकलेट वितरित किए गए।


वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अजय कुमार सिंह की कर्मठता और उपलब्धियां अनुकरणीय हैं। उनके बड़े भाई और शिक्षाविद विजय कुमार सिंह ने कहा कि अजय कुमार का असमय जाना उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजय अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे। 


कार्यक्रम में जल्लावाले हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम दास हंस, कॉ. मिथिलेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद, कुमार लखन, दयानंद सिंह, दीपकमल, आशीष मिश्र, संजय शर्मा, हर्ष हिंदुस्तानी सहित आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी, संजू कुमारी और आरती देवी उपस्थित रहीं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now