Patna: कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार का वाट्स अप से व्यापार का महासम्मेलन सासाराम रोहतास के सत्यम पैलेस में 22 दिसंबर रविवार ...
Patna: कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार का वाट्स अप से व्यापार का महासम्मेलन सासाराम रोहतास के सत्यम पैलेस में 22 दिसंबर रविवार को आयोजन होगा जिसमें कैट के राष्ट्रीय सचिन सह सांसद माननीय श्री प्रवीण खंडेलवाल, एआईजेजीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री पंकज अरोड़ा व प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे इसकी जानकारी देते हुए कैट के रोहतास जिला प्रभारी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि 22 दिसंबर को सत्यम पैलेस में व्यवसाय संगठन कैट के तत्वावधान में व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में व्यापारी शामिल होंगे इस महासम्मेलन में व्यवसाईयों को व्यवसाय करने की नई तकनीकी और तरीके बताए जाएंगे व्हाट्स एप के माध्यम से अपना व्यवसाय को कैसे बढ़ाए बताया जाएगा इसके अलावा व्यापारियों को कई तरीके बताए जाएंगे जिससे वह अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ा सके साथ ही उनके व्यापार पर विस्तृत चर्चा भी होगी। इस सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई है । साथ ही टेक्सटाइल महाकुंभ का भी आयोजन होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध 130 टेक्सटाइल कंपनियां अपने उत्पाद के साथ भाग लेंगी जहां एक ही जगह इन कंपनियों के साड़ी सूट लहंगा रेडीमेड कपड़े कटपीस कपड़े सहित अन्य कपड़े की प्रदर्शनी भी लगेगी जहां व्यवसायी कपड़ा पसंद कर यहीं से ऑर्डर देकर कपड़ा मंगा सकते हैं इससे उनको एक ही छत के नीचे 130 कंपनियों के उत्पाद को देखने का और आर्डर का लाभ मिलेगा इससे उन्हें बाहर खरीदारी के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए अभी से ही तैयारी जोर-जोर से शुरू कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों के सम्मानित कैट के जिलाध्यक्षों, प्रमंडलीय अध्यक्षों, महिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की भी उपस्थित होंगी।
कैट शाहाबाद प्रभारी बबल कश्यप ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल जी का सासंद बनने के बाद पहला बिहार दौरा है । पटना से सासाराम के बीच मे कम से कम 10 जगहो पर भव्य स्वागत की तैयारी किया गया है ।




