Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना: बीपीएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप में एक परीक्षार्थी गिरफ्तार

पटना : पटनासिटी के अगमकुआं थानाक्षेत्र स्थित कुम्हरार बापू परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर को बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक पर...


पटना :
पटनासिटी के अगमकुआं थानाक्षेत्र स्थित कुम्हरार बापू परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर को बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप में पुलिस ने एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र स्थित एक घर में छापेमारी की और आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुपौल जिले के जगतपुर निवासी संजय कुमार झा के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र में एक किराए के घर में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मनीष कुमार के कमरे से बीपीएससी के प्रश्न पत्र का एक पैकेट बरामद किया, जिसमें कुल 12 प्रश्न पत्र थे। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया है।

बताया जाता है कि मनीष कुमार ने परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लहराकर अन्य परीक्षार्थियों के साथ मिलकर परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया था। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now