Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में शहीदों की शहादत की 97वीं वर्षगांठ पर सांप्रदायिक सद्भाव दिवस का आयोजन

पटना सिटी : काकोरी के यशस्वी शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाक उल्ला खान, शहीद ठाकुर रोशन सिंह और शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की शहादत की 97वीं...


पटना सिटी :
काकोरी के यशस्वी शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाक उल्ला खान, शहीद ठाकुर रोशन सिंह और शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की शहादत की 97वीं वर्षगांठ पर सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति द्वारा 'सांप्रदायिक सद्भाव दिवस' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ चारों शहीदों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. एक़बाल अहमद, कॉ. देवरत्न प्रसाद, मिथिलेश सिंह, डॉ. विनोद कुमार अवस्थी आदि शामिल थे। वक्ताओं ने देश में बढ़ती सांप्रदायिकता पर चिंता जाहिर की और शहीदों की शहादत को याद करते हुए उनके विचारों को दोहराया। शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की वसीयत में उनकी आखिरी इच्छा को साझा किया गया, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुसलमान एकता की अपील की थी। इसी तरह, शहीद अशफाक उल्ला खान ने अपनी शहादत से पहले अपने खत में समाज में बढ़ती नफरत और फसाद पर चिंता जताई थी। 


वक्ताओं ने देश में बढ़ते आर्थिक असंतुलन पर भी चिंता जताई, जहां भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति देश के वार्षिक बजट से भी अधिक हो गई है। इसके अलावा, कार्यक्रम में सामाजिक और आर्थिक असमानता को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. एक़बाल अहमद ने की, जबकि संचालन महासचिव विजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कॉ. राजा बाबू, मो. साबिर अली, रघुनाथ प्रसाद, प्रफुल्ल पांडेय, वर्षा वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now