Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सपरिवार गुरूघर में मत्था टेका

पटना सिटी । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सपरिवार सिखों के दशम गुरु श्री गुरू गोविंद स...


पटना सिटी ।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सपरिवार सिखों के दशम गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरूद्वारा पहुंचने पर स्थानीय ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. जायसवाल के साथ उनकी पत्नी और अन्य परिवार सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान बिहार प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा और महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। 


गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने डॉ. दिलीप जायसवाल को गुरूद्वारा के स्मृति चिन्ह और गुरु जी की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया।

गुरूद्वारा दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें जब भी समय मिलता है, वे गुरु जी के दरबार में हाजरी लगाने आते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन आगामी प्रकाशोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। डॉ. जायसवाल ने विश्वास जताया कि इस बार भी गुरुपर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश साह, अमित कनोडिया, नवल किशोर सिन्हा, राजू जायसवाल, मयंक जायसवाल, विनय कुमार, संतोष जायसवाल, विनय बिट्टू, दयानंद यादव और गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now