Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री ढांढ़ण सती दादी जी का दिव्य रथ पटना सिटी पहुंचा

पटना सिटी : अखिल भारतीय रजत जयंती बसंतोत्सव के अवसर पर श्री ढांढ़ण सती दादी जी की दिव्य ज्योति रथ यात्रा आज देश के 51 शहरों से होती हुई पटन...


पटना सिटी :
अखिल भारतीय रजत जयंती बसंतोत्सव के अवसर पर श्री ढांढ़ण सती दादी जी की दिव्य ज्योति रथ यात्रा आज देश के 51 शहरों से होती हुई पटना सिटी पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया ने बताया कि रथ यात्रा 11 दिसंबर को राजस्थान के ढांढ़ण धाम से प्रारंभ हुई थी। संपूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण करते हुए यह रथ यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे बनारस के रास्ते पटना सिटी स्थित गाय घाट पहुंची। दिव्य रथ का स्वागत पुष्पवर्षा और सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ हुआ।

 


शोभायात्रा गाय घाट से कंगन घाट स्थित भरतिया निवास पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त झूमते-नाचते नजर आए। भव्य भजन संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। दादी भक्त राजेश देवड़ा और कोमल देवड़ा ने गणेश वंदना के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। मूलचंद बजाज और मोनु मोर ने भी अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर समाजसेवी रमा भरतिया, राजू भरतिया, अशोक बजाज, उषा भरतिया, डॉ. सुशील पोद्दार, ललित अग्रवाल, श्याम भरतिया, अमित झुनझुनवाला, सुनील बंका और संजीव देवड़ा ने दिव्य रथ यात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात दिव्य रथ यात्रा मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान कर गई। श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब इस भव्य आयोजन का गवाह बना।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now