पटना सिटी : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रद...
पटना सिटी : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने की, जबकि संचालन राजद के वरिष्ठ नेता मो. जावेद ने किया। इस कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम और पूर्व विधान पार्षद सह प्रभारी श्री आजाद गांधी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और सभी वार्ड अध्यक्षों को सदस्यता रसीद का वितरण किया गया और दीवार घड़ी देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
पूर्व विधान पार्षद श्री आजाद गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा वर्ग को अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के योगदान से सदस्यता अभियान को नई ऊंचाई दी जा सकती है। पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पार करेंगे। बैठक में कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया, जिनमें प्रदेश महासचिव प्रदीप मेहता, विनोद यादव, प्रो. इकबाल अहमद, सलमान अख्तर, शिव मेहता और शैलेश यादव समेत अन्य नाम उल्लेखनीय रहे। कार्यक्रम का समापन पूर्व प्रदेश महासचिव रजनीश कुमार राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। राजद की यह बैठक सदस्यता अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




.jpeg)

