Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन, शुद्ध भोजन-पेय सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम

पटना सिटी : अगमकुआं स्थित संयुक्त खाद्य एवं औषधि जांच प्रयोगशाला में 19 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन शनिव...


पटना सिटी
: अगमकुआं स्थित संयुक्त खाद्य एवं औषधि जांच प्रयोगशाला में 19 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया। इस लैब में अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से भोज्य और पेय पदार्थों में बैक्टीरिया और फंगस संक्रमण की जांच की जा सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने इसे बिहारवासियों के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 11 करोड़ की लागत से स्थापित उपकरणों के रखरखाव पर अगले 5 वर्षों में 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 


माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब फूड प्वाइजनिंग की जांच भी सुगमता से हो सकेगी, जिससे प्रदेशवासियों को शुद्ध भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह, एफएसएसआई निदेशक डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, और नालंदा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा कुमारी समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। यह लैब देश के चुनिंदा राज्यों की आधुनिक प्रयोगशालाओं में शामिल होगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now