पटना सिटी। श्री ढांढ़ण सती दादी जी की दिव्य ज्योति रथ यात्रा 17 दिसंबर को पटना सिटी पहुंचेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया ने जानकारी दे...
पटना सिटी। श्री ढांढ़ण सती दादी जी की दिव्य ज्योति रथ यात्रा 17 दिसंबर को पटना सिटी पहुंचेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दिव्य रथ 11 दिसंबर को राजस्थान स्थित ढांढ़ण धाम से रवाना होकर संपूर्ण भारतवर्ष की यात्रा करते हुए बनारस के रास्ते पटना पहुंचेगा।
दोपहर 2 बजे कंगन घाट स्थित भरतिया निवास पर रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भजन संकीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरतिया परिवार और बजाज परिवार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्वागत समारोह के पश्चात, रथ मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेगा। इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और दिव्य वातावरण की उम्मीद है।





