Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नागरिक अधिकार मंच ने सौंपा ज्ञापन, सरकारी योजनाओं में त्रुटियों को लेकर जताई नाराजगी

पटना सिटी , राशन कार्ड, कन्या विवाह, कबीर अंत्येष्टि और पारिवारिक लाभ योजनाओं में लाभार्थियों को हो रही समस्याओं को लेकर नागरिक अधिकार मंच क...


पटना सिटी
, राशन कार्ड, कन्या विवाह, कबीर अंत्येष्टि और पारिवारिक लाभ योजनाओं में लाभार्थियों को हो रही समस्याओं को लेकर नागरिक अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज अनुमंडलाधिकारी, पटना सिटी को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, राजद नेता मोहम्मद जावेद, सीपीआई नेता देवरतन प्रसाद, मंगल पासवान और विजय शाह शामिल थे। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों की खामियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीब जनता योजनाओं से वंचित हो रही है।

 


नेताओं ने बताया कि राशन कार्ड आवेदन के लिए आरटीपीएस प्रावधान होने के बावजूद, लोग एक साल से अधिक समय से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जबकि राशन कार्ड बनाने के लिए 45 दिन की समय सीमा तय है।

छह सूत्रीय मांग पत्र में मुख्य बिंदु:

1. अस्थायी निवासियों को शपथ पत्र के आधार पर राशन कार्ड जारी किया जाए।

2. आरटीपीएस की 30 दिन की समय सीमा में राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए।

3. कन्या विवाह योजना का लाभ अस्थायी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाए।

4. कन्या विवाह योजना की राशि 15 दिन में आवेदिका को उपलब्ध कराई जाए।

5. कबीर अंत्येष्टि योजना में अग्रिम राशि की व्यवस्था की जाए।

6. पारिवारिक लाभ योजना की राशि आश्रितों को समय सीमा में प्रदान की जाए।

अनुमंडलाधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरता से सुनते हुए सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं करती, तो नागरिक अधिकार मंच आंदोलन करेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now