Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के ख़िलाफ़ निकला आक्रोश मार्च

पटना सिटी। बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध सहित अन्य गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सनातन धर्मसभा एवं पाटलिपुत्र...


पटना सिटी।
बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध सहित अन्य गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सनातन धर्मसभा एवं पाटलिपुत्र परिषद (पटना सिटी) के नेतृत्व में एक आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया।

इस मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए तीव्र नारेबाजी की। वे हाथों में "अत्याचार बंद करो", "यूनुस सरकार की चुप्पी बांग्लादेश की आत्मा की हत्या है", और "संयुक्त राष्ट्र चुप्पी तोड़ो, जिहादियों पर कार्रवाई करो" जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे।

मार्च त्रिमूर्ति चौक मंगल तालाब से प्रारंभ होकर गुरु गोविंद पथ, गुरुद्वारा, कंगन घाट होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा, जहां यह धरना-प्रदर्शन में परिवर्तित हो गया।


पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव एवं सनातन धर्मसभा अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा,

 "बांग्लादेश में एक साजिश के तहत न केवल हिंदू, सिख, जैन और बौद्धों का नरसंहार हो रहा है, बल्कि सनातन विचारों पर भी प्रहार किया जा रहा है। यह भारत को युद्ध में धकेलने और उसकी प्रगति को अवरुद्ध करने की एक साजिश है।"

 


धरना-प्रदर्शन का संचालन संजीव पटवा और सुजीत कसेरा ने किया। उन्होंने सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में बिहार सिख फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह, सरदार हरजीत सिंह, विजय पासवान, प्रकाश कोठारी, अजय यादव, नैयर इकबाल, राहुल कुमार, विनोद किश्लय, और साधना गुड़िया सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। गौ मानव सेवा संस्थान, गायत्री परिवार, और दिगंबर जैन परिषद के सदस्यों ने भी इस प्रदर्शन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now