Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


फार्मासिस्ट नियमावली 2024 के विरोध में बी फार्मा छात्रों का आक्रोश

पटना सिटी में सोमवार को बी फार्मा छात्रों ने बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग संशोधन नियमावली 2024 के खिलाफ जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। छात्रों ने ...


पटना सिटी
में सोमवार को बी फार्मा छात्रों ने बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग संशोधन नियमावली 2024 के खिलाफ जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संशोधित नियमावली को तत्काल वापस लेने की मांग की।

आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि नई नियमावली में बी फार्मा की 4 वर्षीय डिग्री को नजरअंदाज करते हुए डिप्लोमाधारी छात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। छात्रों का कहना है कि 12वीं के बाद बी फार्मा करने वाले छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट बहाली के लिए अयोग्य माना जाएगा, जबकि केवल 2 वर्षीय डिप्लोमा धारक छात्रों को योग्य माना जा रहा है।

बी फार्मा छात्र अर्जेश कुमार ने बताया, “4 साल की मेहनत और डिग्री लेने के बाद भी राज्य सरकार हमें बहाली प्रक्रिया से बाहर कर रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।” छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा, “पटना हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष बी फार्मा छात्रों के पक्ष में निर्णय दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।”

गुननु कुमारी ने कहा, “सरकार को तत्काल इस नियमावली को रद्द करना चाहिए और बी फार्मा छात्रों को बहाली में उचित स्थान देना चाहिए। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज होगा।”

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमावली वापस नहीं ली गई, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखी गई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now