NEWS DESK : वाराणसी में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कां...
NEWS DESK : वाराणसी में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सिकोकई कराटे इंटरनेशनल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया था, जहां बिहार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन सब-जूनियर स्पर्धा में युवराज ने स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का खाता खोला। इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता नाव्या सिंह, मानवी पटेल, श्वेता कुमारी और स्नेहा साहनी रहीं, जबकि बालक वर्ग में प्रतीक प्रकाश, सिद्धांत प्रकाश, आर्यन कुमार, सक्षम वर्मा, शिव कुमार, श्रेयांशु चक्रवर्ती, युवराज और सनी कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
रजत पदक विजेता चिराग कवित, आयुष कुमार, आतिश रस्तोगी (बालक वर्ग) और आशिता प्रिया (बालिका वर्ग) रहे। कांस्य पदक बालिका वर्ग में आयुषी कुमारी ने जीता।
स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार से 20 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने पदक जीतकर राज्य को गर्व महसूस कराया।
कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर WKF रेफरी कनक राजू, AKF रेफरी हांशी हसरत अली खान और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूरी टीम को शिहान राम शिव कृष्ण और उनके सहयोगियों ने प्रशिक्षित किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।





