Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

पटना सिटी : नवंबर। राजधानी पटना में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्र...


पटना सिटी : नवंबर। राजधानी पटना में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु छठ व्रतियों ने उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी, लेकिन गंगा घाटों की खतरनाक स्थिति को देखते हुए इस बार कई व्रतियों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों की छतों पर ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का निर्णय लिया।

छठ व्रतियों ने पूरी आस्था और समर्पण के साथ भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की। पर्व के दौरान छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 


प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, लेकिन बढ़ती भीड़ और खतरनाक घाटों की स्थिति के चलते कई व्रतियों ने सुरक्षित स्थानों पर अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। लोक आस्था के इस महापर्व में व्रतियों का उत्साह और आस्था देखते ही बनी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now