पटना सिटी : लोक पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ। इस अवस...
पटना सिटी : लोक पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पाटलिपुत्र परिषद की पहल एवं ज़िला प्रशासन के सहयोग से तैयार की गई मंगल तालाब, गांधी सरोवर घाट पर छठवर्तियों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य दी।
इस अवसर पर पाटलिपुत्र परिषद की ओर से छठ गीत भजन संध्या का आयोजन किया । शुभम् मिश्रा एवं टीम के द्वारा छठ मईया की गीत प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर छठ गीत की कोकिला शारदा सिन्हा जी को दो मिंट्स का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने कलाकारों एवं अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
समारोह का संचालन पूर्व प्राचार्य अनिल रश्मि ने की ।
इस मौके पर अध्यक्ष डॉ टी पी गोलवारा, रामजी योगेश,बाबू भाई, मनोज सोनवाँ,अंजू सिंह,अजय यादव,विनय कुमार , आलोक चोपड़ा ,विजय कुमार मिश्रा ,दयानंद सिंह ,नैयर इकबाल ,साधना मिश्रा, अवदेश यादव, ज्ञान प्रकाश, सहित अन्य लोगो ने अर्ध्य देकर भजन संध्या में भाग लिया ।





