DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में दीपावली का पर्व गुजरात के कच्छ में सीमा सुरक्षा बल, सेना, नौसेना और...
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में दीपावली का पर्व गुजरात के कच्छ में सीमा सुरक्षा बल, सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ मनाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और बातचीत के दौरान उनके हालचाल पूछे। पीएम मोदी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं और 1971 के भारत-पाक युद्ध की चर्चा की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की एकता और संप्रभुता की मिसाल है और वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एकता दिवस परेड में भाग लिया और भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के एयर शो का आनंद लिया।




.jpg)
