पटना सिटी : अशोक राजपथ स्थित आलमगंज थाना के समीप सम्राट अशोक सेवा समिति द्वारा विजयादशमी के अवसर पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो...
पटना सिटी : अशोक राजपथ स्थित आलमगंज थाना के समीप सम्राट अशोक सेवा समिति द्वारा विजयादशमी के अवसर पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो दिवसीय स्वास्थ्य सेवा शिविर सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री राम कृपाल यादव, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, और उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ने किया। santoshअपने संबोधन में राम कृपाल यादव ने समिति के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन हर वर्ष होते आ रहे हैं, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित होते हैं। उन्होंने सभी जगह इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। महापौर सीता साहू ने समिति की सेवाओं की सराहना की और पटना नगरवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी ने शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए समिति के जनसेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस शिविर में एम्स के डॉ. रमन किशोर की देखरेख में हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवा और परामर्श प्रदान किया गया।साथ ही, उन्हें उचित चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें पूर्व उप महापौर प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, सिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद, जदयू महानगर अध्यक्ष आसिफ़ कमाल, और वरिष्ठ राजद नेता बलराम चौधरी शामिल थे।https://amzn.to/3U9496y समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष बाबु भाई, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत माला, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया। मंच संचालन समिति के सचिव मुकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक मिथिलेश कुमार शर्मा, प्रभात यादव, आफताब गुड्डू, मोहम्मद राजु, अमित कुमार पांडेय, और अजय यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।




.jpeg)
