न्यूज़ सिटी पटना : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया ...
न्यूज़ सिटी पटना : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय ने उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। पहले उनकी सुरक्षा में SSB के कमांडो तैनात थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है।
Z कैटेगरी सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इनमें से 10 सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ VIP के निवास स्थान पर तैनात रहते हैं। 6 कमांडो हमेशा चिराग पासवान के साथ चलते हैं, जबकि 3 प्रशिक्षित ड्राइवर हमेशा उनकी सेवा में होते हैं। इसके अलावा, आई स्कॉर्ट में 12 कमांडो 3 शिफ्टों में तैनात रहते हैं, और वाचर्स के तौर पर 2 कमांडो भी मौजूद होते हैं।
चिराग पासवान वर्तमान में फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन और सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए हैं। उनकी सुरक्षा को खासतौर पर रामविलास पासवान की मूर्ति के साथ हुए वाकये के बाद बढ़ाया गया है। शनिवार की रात, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रामविलास पासवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीमचक बथानी में मामला दर्ज कराया था। इस घटना ने चिराग पासवान की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता को और अधिक बढ़ा दिया है।



