PATNA CITY : विजयादशमी के अवसर पर बीती रात पटना सिटी के पुरानी सिटी कोर्ट के पास मारूफगंज बड़ी देवी जी और महाराजगंज छोटी देवी जी के खोईचा...
PATNA CITY : विजयादशमी के अवसर पर बीती रात पटना सिटी के पुरानी सिटी कोर्ट के पास मारूफगंज बड़ी देवी जी और महाराजगंज छोटी देवी जी के खोईचा मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस पारंपरिक उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच देवी जी के खोईचा (मिठाई और अन्य वस्त्रों की अदला-बदली) की रस्म पूरी की गई।
श्रद्धालुओं ने देवी मां की भव्य आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। खोईचा मिलन की रस्म पूरी होते ही मारूफगंज बड़ी देवी जी का भव्य जुलूस भद्र घाट के लिए रवाना हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उनके पीछे महाराजगंज छोटी देवी जी का भी कारवां भद्र घाट की ओर चल पड़ा।देर रात, दोनों देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भद्र घाट पर किया गया। इस विदाई के दौरान, श्रद्धालुओं ने भावुक होकर देवी मां को अंतिम विदाई दी। खोईचा मिलन के ऐतिहासिक कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे,
और पूरे आयोजन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। और हर साल इसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पटना सिटी पहुंचते हैं, जिससे आयोजन की महत्ता और बढ़ जाती है।




