पटना: नवरात्र के शुभ अवसर पर सेवा भारती की पटना महानगर इकाई द्वारा पटना सेंट्रल स्कूल में भव्य कन्या पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस का...
पटना: नवरात्र के शुभ अवसर पर सेवा भारती की पटना महानगर इकाई द्वारा पटना सेंट्रल स्कूल में भव्य कन्या पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर थे। साथ ही मंच पर आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी जी, विंग कमांडर श्री नरेंद्र कुमार और बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्या प्रो. दीप्ति कुमारी उपस्थित थे।
सेवा भारती के पटना महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने महामहिम राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि से कन्या पूजन द्वारा की गई, जिसमें करीब एक हजार कन्याओं का पूजन किया गया।
इन कन्याओं को पटना के विभिन्न सेवा बस्तियों, स्कूलों और सामाजिक संगठनों से आमंत्रित किया गया था।
महामहिम राज्यपाल ने कन्या पूजन की सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कन्याओं की शिक्षा और आत्मरक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सेवा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए और अधिक सामाजिक योगदान की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्रो. (डॉ.) बिना सिंह ने सेवा भारती द्वारा संचालित 28 सेवा केंद्रों की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के प्रांतीय सह सचिव श्री अमित कुमार ने किया, जिन्होंने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।







