PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पटना महानगर की गायघाट सेक्टर कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता और संच...
PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पटना महानगर की गायघाट सेक्टर कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता और संचालन में संपन्न हुई, वहीं गुरुगोविंद सिंह सेक्टर की कार्यकारिणी की बैठक संजीव कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इन बैठकों में पार्टी की मजबूती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को प्रमुखता दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना महानगर अध्यक्ष जनाब आसिफ कमाल और पटना साहिब विधानसभा प्रभारी नवीश कुमार नवेंदु जी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना महानगर प्रवक्ता अनंत अरोड़ा जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी वक्ताओं ने पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में विभिन्न सेक्टरों के सभी वार्ड अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें प्रमोद गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, मनोज शर्मा, आफताब गुड्डू, बाबू भाई, शाहिद अंसारी, रेणुका कुशवाहा, पूजा पटेल, सुप्रिया कुमारी, सोनी कुमारी, सुषमा देवी, अमरेंद्र कुमार, मुकेश सिंहा, आलिया फातिमा, अमित कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, दीपक कुमार, प्रवीण सिंह, अनीता देवी, वीना देवी, नवीन कुमार, ओमप्रकाश मेहता, नाजिर अहमद, शमीम अहमद, राजकुमार पटेल, पप्पू पटेल, शिव मेहता, प्रवीण चौधरी, संजय जी, केशरी जी, रामप्रवेश जी, और गुड्डू पाठक जैसे कई महत्वपूर्ण नेता शामिल रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करना था, ताकि आगामी चुनावों में जनता दल यूनाइटेड और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाया जा सके।





