पटना: लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनज़र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाट...
पटना: लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनज़र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। दानापुर के नासरीगंज घाट से लेकर पटना सिटी के गायघाट तक स्टीमर पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने घाटों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सफाई और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।
उन्होंने स्वयं छठ घाटों की तैयारी की मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आश्वासन दिया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री का यह पहला घाट निरीक्षण था और आगे भी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने की योजना है। इस वर्ष छठ पूजा 5 से 8 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। केवल दो सप्ताह से भी कम समय शेष होने के कारण राज्य सरकार और जिला प्रशासन के लिए यह पर्व विशेष चुनौतीपूर्ण है।
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now




.png)




