पटना सिटी के मालसलामी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारूफगंज इलाके में छापेमारी कर नकली धुना बनाने के अवैध कारोबार का खुलास...
पटना सिटी के मालसलामी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारूफगंज इलाके में छापेमारी कर नकली धुना बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से करीब 250 कॉटन नकली धुना, नकली रैपर और अन्य कच्चा माल जब्त किया है।
कंपनी के मालिक द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा और नकली धुना बनाने के इस रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक बबलू केसरी और उसके पुत्र को हिरासत में लिया है और उनसे सघन पूछताछ जारी है।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, नकली धुना लंबे समय से बाजार में हवन सामग्री के रूप में बेचा जा रहा था, जिससे ग्राहकों को ठगा जा रहा था। दामोर एप्पल कंपनी के संचालक निशांत कुमार और कंपनी के अधिकारी टोटल चक्रवर्ती ने बताया कि बरामद नकली धुना और अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।
फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now




.jpeg)



