Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्वच्छता पर आधारित नाटक "बेबकूफ़ों के शहजादा" का सफल मंचन

पटना सिटी: माध्यम फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला में कन्या मध्य विद्यालय, बेगमपुर, पटना सिटी के बच्चों ने शानदार अभिनय...


पटना सिटी: माध्यम फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला में कन्या मध्य विद्यालय, बेगमपुर, पटना सिटी के बच्चों ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। यह कार्यशाला पिछले पंद्रह दिनों से चल रही थी, जिसमें बच्चों को अभिनय के विभिन्न गुर सिखाए गए। कार्यशाला के अंत में स्वच्छता पर आधारित नाटक "बेबकूफ़ों के शहजादा" का मंचन किया गया।

 


इस नाटक के लेखक देवेंद्र झा हैं और निर्देशन का कार्य धर्मेश मेहता व देवेंद्र झा ने किया।  

नाटक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता अपनाने से ही लोग स्वस्थ रह सकते हैं।


कार्यक्रम के अंत में माध्यम फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप पेंसिल बॉक्स प्रदान किया गया। यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष रवींद्र कुमार चंद्र, वार्ड पार्षद तारा देवी, और प्रधानाध्यापक संजय पासवान द्वारा दिया गया। 

 


मंचन के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे। नाटक में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बच्चों में राजवीर, सत्यम, आकाश, अमन, साहिल, देव, प्रियांक खतरी, साधना, तन्नु, साक्षी, पीहू और सुनीता शामिल थे। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now