पटना , आर ब्लॉक चौराहा: राम दरवार शिव दुर्गा हनुमान विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 से अखंड "हरे राम-हरे कृष्णा...
पटना, आर ब्लॉक चौराहा: राम दरवार शिव दुर्गा हनुमान विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 से अखंड "हरे राम-हरे कृष्णा" कीर्तन का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री महंथ धर्मदास जी महाराज (हनुमानगढ़ी, अयोध्या) के संरक्षण और श्री चितरंजन दास जी के नेतृत्व में किया गया। यह कार्यक्रम 7 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ।
मंदिर के आयोजनकर्ता प्रसन्नतानंद मिश्रा ने बताया कि इस कीर्तन का उद्देश्य भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ना है। कीर्तन के दौरान "हरे राम, हरे कृष्णा" के भजनों की मधुर ध्वनि से मंदिर परिसर और आस-पास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया, जिसमें भगवान की झांकी और शृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने। आयोजन के दौरान राम दरबार निर्माण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं की देखरेख की।
कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। भक्तिमय माहौल ने सभी को भगवान के प्रति गहरी आस्था और अध्यात्म का अनुभव कराया।
यह आयोजन भक्तों के लिए एक विशेष अवसर बन गया, जिसमें उन्होंने भगवान के भजनों के माध्यम से शांति और भक्ति का अनुभव किया।





