Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी: अंबेडकर की पुण्यतिथि पर महागठबंधन का धरना प्रदर्शन

पटना सिटी में भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं न...


पटना सिटी में भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डंका इमली गोलंबर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी महान कृतियों को याद किया गया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डंका इमली गोलंबर तोड़े जाने का विरोध करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल निर्माण के दौरान गोलंबर को तोड़े जाने पर नाराजगी जताई और राज्य सरकार से इसका पुनरुद्धार कराने की मांग की। साथ ही, उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने की मांग दोहराई।


जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और राजद के प्रदेश महासचिव प्रदीप मेहता ने कहा कि डंका इमली गोलंबर न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. अंबेडकर की स्मृति से भी जुड़ा हुआ है। दो साल पहले पुल निर्माण के लिए इसे तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक पुनर्निर्माण के कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।


धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से शीघ्र ही गोलंबर के पुनरुद्धार और अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की दिशा में कार्रवाई की मांग की।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now