PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पटना महानगर के गायघाट सेक्टर में वार्ड 52, 53, 54, और 58 की वार्ड कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर अध्यक्ष...
PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पटना महानगर के गायघाट सेक्टर में वार्ड 52, 53, 54, और 58 की वार्ड कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पटना महानगर अध्यक्ष जनाब आसिफ कमाल एवं विशिष्ट अतिथि जदयू बिहार प्रदेश महासचिव और पूर्व शिया वफ्फ बोर्ड चेयरमैन जनाब इरशाद अली आजाद साहब उपस्थित रहे।
बैठक में सभी वक्ताओं ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आम जनता तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर संबंधित वार्ड अध्यक्षों के साथ सुषमा देवी, सुप्रिया कुमारी, अमरेंद्र कुमार, विजय कुमार सिंहा, ओमप्रकाश मेहता, रामप्रवेश सिंह, आलिया फातिमा, बाबू भाई, अकिल अहमद खां, मनीष पटेल, प्रियंका कुमारी, शोभा देवी, शिव शंकर सेठ, सुनील पासवान, आलोक कुमार, मो. शहाबुद्दीन, फैयाज, बबलू कुमार, चंचल देवी, खुशबू कुमारी, दयमंती देवी, सन्नी पटेल, मनीष गुप्ता, पिंटू कुमार, सविता देवी, हर्ष चौधरी, शुभम कुमार, और छोटू कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आगामी चुनावों में जदयू को मज़बूती देने के लिए एकजुटता दिखाई।








