Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री गांधी स्मारक पूजा समिति द्वारा "पांच दिवसीय सेवा शिविर" का भव्य उद्घाटन

PATNA CITY : श्री गांधी स्मारक पूजा समिति द्वारा आयोजित "पांच दिवसीय सेवा शिविर" का उद्घाटन पटना सिटी के डीएसपी श्री गौरव कुमार औ...


PATNA CITY :
श्री गांधी स्मारक पूजा समिति द्वारा आयोजित "पांच दिवसीय सेवा शिविर" का उद्घाटन पटना सिटी के डीएसपी श्री गौरव कुमार और ऑक्सीजन अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर प्रवीण कुमार सहित अन्य प्रमुख हस्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, खाजेकला थाना प्रभारी श्री प्रभात रंजन, समाजसेवी मो. जावेद, कांग्रेस नेता फिरोज हसन, शरीफ अहमद रंगरेज और बलिराम विश्वकर्मा जैसी शख्सियतें भी मौजूद थीं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री गौरव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पटना में दुर्गा पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे शिविर भीड़भाड़ में खोए लोगों या स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। श्री गांधी स्मारक पूजा समिति के अध्यक्ष बलराम चौधरी ने बताया कि इस स्थान पर पिछले 110 वर्षों से दुर्गा पूजा हो रही है और पिछले 30 वर्षों से समिति द्वारा पांच दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में खोया-पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा और पानी की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की जाती है। इस अवसर पर समिति के महासचिव बिक्की अवस्थी, पप्पू गुप्ता, कन्हाई चौधरी, मनोज मेहता, कुणाल मंजुल, भूषण माली, कुंदन माली, देवेंद्र राय और राजेश खत्री जैसे लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now