पटना सिटी के चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगल तालाब के स्लम बस्ती इलाके में छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में देसी-विदेशी शर...
पटना सिटी के चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगल तालाब के स्लम बस्ती इलाके में छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और केन बियर बरामद की गई। छापेमारी के दौरान शराब माफिया जयकांत ने पुलिस के एक दारोगा को धक्का देकर भागने की कोशिश की, जिसमें दारोगा घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से सैकड़ों लीटर शराब बरामद किया और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया। आरोपी से सख्त पूछताछ जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेहंदीगंज थाने में दर्ज एक शराब मामले के फरार आरोपी जयकांत मंगल तालाब की स्लम बस्ती में अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। इसी आधार पर सिटी डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। फिलहाल पुलिस जयकांत और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।




.png)