PATNA CITY : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महा अष्टमी के मौके पर पटना सिटी का दौरा किया और अगमकुंआ स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर, शक्तिपीठ...
PATNA CITY : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महा अष्टमी के मौके पर पटना सिटी का दौरा किया और अगमकुंआ स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर, शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर, और मारूफगंज स्थित बड़ी देवी जी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नमन करते हुए प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा की। मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
वहीं छोटी पटन देवी मंदिर में जदयू नेता अनंत अरोड़ा और रुचि अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा समेत जिला प्रशासन के कई उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं और सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। हेडिंग



