पटना सिटी, 28-29 सितंबर 2024: रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट, आरआईडी 3250 द्वारा दो दिवसीय रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट (आरएलआई) का आयोजन होटल...
पटना सिटी, 28-29 सितंबर 2024: रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट, आरआईडी 3250 द्वारा दो दिवसीय रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट (आरएलआई) का आयोजन होटल केएल 7, राजा घाट, पटना सिटी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आठ क्लबों से 45 रोटेरियन सदस्यों ने भाग लिया और रोटरी के विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी प्राप्त की।
रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट, रोटेरियन्स को नेतृत्व, संचार, टीम निर्माण, और रोटरी फाउंडेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे न केवल वे संगठन के भीतर बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी सफलता प्राप्त कर सकें।
आरआईडी 3250 के नये सत्र 2024-25 में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में भाग I, II और III की कार्यशालाओं को शामिल किया गया। आयोजक क्लब की आरएलआई कोर समिति, जिसमें अध्यक्ष देवराज वल्लभ, सचिव देवेश नवाडिया, संयोजक विनय लांबा, मंडलीय चेयरमैन डॉ. सुशील पोद्दार, विजय कुमार यादव, एजी दिनेश भदानी और प्रकाश बरनवाल प्रमुख रूप से शामिल थे, ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान PDG राजन गंडोत्रा, PDG राजीव पोखराल, PDG डॉ. आर. भारत, PDG प्रतीम बनर्जी, पीपी अजय नरकेशरी और पीपी डॉ. सुशील पोद्दार ने प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में दो दिनों तक प्रतिभागियों को रोटरी के इतिहास, नेतृत्व कौशल, संचार कला, टीम निर्माण और फाउंडेशन के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक क्लब के सदस्यों की कड़ी मेहनत की सभी ने सराहना की। पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंच संचालन किया, और सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम से एक बेहतर रोटेरियन बनने का संकल्प लिया।





