केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू प्रसाद यादव और जीतन राम माझी के बीच जात-पात विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से...
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू प्रसाद यादव और जीतन राम माझी के बीच जात-पात विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माझी जी को अपमानित करने की कोशिश की गई, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने आगे कहा कि महादलित समुदाय का एक बड़ा वर्ग इससे बहुत नाखुश है। चिराग पासवान ने लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर सोच-समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि इससे जातीय विद्वेष की भावना भड़काई जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है।
इसके साथ ही, चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों पर हुए हमले को लेकर भी ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद तेजस्वी यादव को तुरंत ममता बनर्जी के साथ गठबंधन तोड़ देना चाहिए। चिराग ने कहा, "इससे बड़ा और क्या हो सकता है कि पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों की पिटाई हो रही है और यहां गठबंधन का मुंह देखा जा रहा है।" उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार की सोच को गलत ठहराया और कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को भी इस पर जवाब देना चाहिए। बिहार का युवा इसका जवाब जरूर देगा।




