पटना सिटी के मालसलामी थाना पुलिस ने अवैध शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास ...
पटना सिटी के मालसलामी थाना पुलिस ने अवैध शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपए की विदेशी शराब बरामद की है।
मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर इलाके से एक सीएनजी ऑटो में शराब लोड कर मालसलामी इलाके में लाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नखास पिंड इलाके में छापेमारी की और शराब लदे ऑटो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर स्कूटी सवार एक अन्य शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, पुलिस ने नखास पिंड बगीचा स्थित एक घर में छापा मारकर 115 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऑटो और स्कूटी को भी जप्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।




.png)