Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुल्तानगंज थाना में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े निर्देश

  पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना परिसर में आगामी दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति एवं पूजा समिति आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बै...

 


पटना सिटी
के सुल्तानगंज थाना परिसर में आगामी दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति एवं पूजा समिति आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने की और उन्होंने सभी उपस्थित पूजा समिति आयोजकों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक पूजा समिति को मूर्ति स्थापना और विसर्जन के लिए थाने में 20 सदस्यों के मोबाइल नंबर, फोटो और आधार कार्ड के साथ लाइसेंस जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित लाइसेंस के निर्देशानुसार, समय और रूट का पालन करते हुए मूर्ति विसर्जन करना होगा।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से बताया कि जुलूस में अस्त्र-शस्त्र ले जाने, प्रदर्शन करने और उत्तेजित नारों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। अगर जुलूस के दौरान डीजे बजाया जाता है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।


पूजा पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से बालू भरी बाल्टियों की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, पंडालों में वॉलंटियर्स को परिचय पत्र के साथ तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की गश्ती दल भी तैनात रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण स्थानीय प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें पार्षद बैजू लाल दास, सीमा वर्मा, गणेश कुमार, मधुरंजन कुमार चुन्नी, रमेश रजक, अनिल यादव, वशी अख्तर, लल्लू मेहता, आलोक बालम, और दौलत इमाम शामिल थे। सभी ने मिलकर दुर्गापूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now