Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आर पी गोलवारा मेमोरियल अस्पताल के 12वें स्थापना दिवस पर हृदय रोग विभाग का शुभारंभ और मिलन समारोह

  पटना सिटी के भगत सिंह चौक स्थित आर पी गोलवारा मेमोरियल अस्पताल ने अपने 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर हृदय रोग विभाग का शुभारंभ किया और मि...

 


पटना सिटी
के भगत सिंह चौक स्थित आर पी गोलवारा मेमोरियल अस्पताल ने अपने 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर हृदय रोग विभाग का शुभारंभ किया और मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने अस्पताल का उदघाटन करते हुए कहा कि सिटीवासियों के लिए यह अस्पताल एक छत के नीचे सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर राहत देगा। गोलवारा परिवार की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल शहर के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की। मेयर श्रीमती सीता साहू, पदमश्री विमल जैन और समाजसेवी श्री गिरिधारी लाल सराफ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोलवारा ने किया।

इस मौके पर अस्पताल के अन्य विशेषज्ञों में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरवाला गोलवारा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी गोलवारा, आर्थोडोंन्टिक डॉ. अमरेश कुमार गोलवारा, डॉ. मोनिका रितु गोलवारा, और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गोलवारा उपस्थित रहे। संत गोलवारा भी आयोजन में सक्रिय भूमिका में रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now