Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजा घाट के पास बाइक सवारों ने समाजसेवी का मोबाइल छीना

पटना सिटी के राजा घाट के पास मोबाइल छिनैती की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। समाजसेवी मिथलेश शर्मा, जो पटना गांधी मैदान से अपने घर भद्रघाट ब...


पटना सिटी
के राजा घाट के पास मोबाइल छिनैती की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। समाजसेवी मिथलेश शर्मा, जो पटना गांधी मैदान से अपने घर भद्रघाट बाइक से लौट रहे थे, इस घटना का शिकार बने। यह घटना उस समय हुई जब मिथलेश शर्मा त्रिपोलिया से राजा घाट होते हुए अपने घर की ओर बढ़ रहे थे।

रास्ते में दो बाइक सवार अचानक उनकी चलती गाड़ी के पास आए और मिथलेश शर्मा के जेब से मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो गए। इस अप्रत्याशित हमले से मिथलेश शर्मा बाइक से गिरते-गिरते बचे। हालांकि उन्होंने अपने आप को संभालते हुए तुरंत अपराधियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेजी से भागने में सफल रहे।


घटना के बाद, मिथलेश शर्मा ने आलमगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now