PATNA: उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लगा है। महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर भीषण जाम की ...
PATNA: उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लगा है। महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम में फंसकर जहां हजारों गाड़ियां सरकती नजर आ रही है, वहीं जाम में फंसकर यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। जाम में एंबुलेंस समेत कई महत्वपूर्ण गाड़ियां भी फंसी नजर आ रही है। होली को लेकर गाड़ियों के बढ़े दबाव, NH 30 पर चल रहे हैं मेट्रो निर्माण योजना को लेकर कई जगहों पर गड्ढा खोदे जाने और बड़ी गाड़ियों द्वारा ओवरटेकिंग किए जाने को लेकर महात्मा गांधी सेतु पर जाम लगा है। महात्मा गांधी सेतु पर लगे इस जाम का असर NH 30 पर भी देखा जा रहा है। इस दौरान जीरो माइल से लेकर कर्मलीचक तक वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। हालांकि जीरो माइल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान परिचालन को सामान्य करने में जुटे नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक डीएसपी ने जाम को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किए जाने की बात दोहराई है।




