Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महिला चरखा समिति कन्या उच्च विद्यालय में 10 बार से ज्यादा चोरी की घटना

  PATNA CITY : महिला चरखा समिति कन्या उच्च विद्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से काफी मर्माहत है प्रिंसिपल श्रीमती कनक लता ने कहा है...

 


PATNA CITY :
महिला चरखा समिति कन्या उच्च विद्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से काफी मर्माहत है प्रिंसिपल श्रीमती कनक लता ने कहा है कई महीनो से लगभग 10 बार से ज्यादा चोरी की घटना हो चुकी है! आज स्थानीय खाजेकला थाना प्रभारी के पत्र लिखर इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि आज सुबह स्कूल की बुआ जी ने हमे फोन पर सूचना दी की स्कूल के क्लास पीछे का दिवाल तोड़कर लगभग 9 पंखा एवम दो ट्यूबलाइट एवम कई समान गायब है!मैं पहुंच कर देखी एवं तुरंत  पूर्व पार्षद सह पार्षद प्रतिनिधि श्री बलराम चौधरी को सूचना दी!

बलराम चौधरी ने कहा है कि महिला चरखा समिति कन्या उच्च विद्यालय में चोरी की घटना लगातार होने स्कूल के छात्र काफी भयभीत है! इस क्षेत्र में एक मात्र कन्या विद्यालय है! स्थानीय थाना प्रभारी से सारी बातों से अवगत कराते हुए स्कूल की सुरक्षा देने की मांग की है  निगम पार्षद श्रीमती शोभा देवी ने कहा है कि स्कूल की सुरक्षा के जवाबदेही हम सभी का है! चोरी की घटनाओं में समलित अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की मैं जल्द माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, माननीय शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार,प्रधान सचिव,जिलाधिकारी पटना, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडलधिकारी पटना सिटी को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे!

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now