Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर छापने के कारोबार का भंडाफोड़

PATNA CITY :  मालसलामी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी नगला संग्राम चक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों...


PATNA CITY : 
मालसलामी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी नगला संग्राम चक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर छापने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जहां भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर बरामद किया है, वही कंप्यूटर और फोटो प्रिंटिंग मशीन भी जप्त किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही प्रिंटिंग प्रेस का संचालक राजीव कुमार मौके से फरार होने में सफल हो गया। बताया जाता है की शर्मा प्रिंटिंग प्रेस का संचालक  राजीव कुमार द्वारा छोटी नगला संग्राम चक इलाके में किराए पर घर लेकर सिप्ला, एल्केम, पिडीलाइट, आईटीसी लिमिटेड समेत कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर छाप कर उसकी अवैध सप्लाई करता था।

इस संबंध में कंपनी का अधिकारियों द्वारा पूरे मामले से सिटी एसडीओ और श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद सिटी एसडीओ श्रम संसाधन विभाग के विशेष दिशा निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर नकली रैपर छापने के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ को लेकर मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है, वहीं मुख्य संचालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now