PATNA CITY : दीदारगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के गौहरपुर, माधोपुर, महुली और छीतनामा गांव में छापेमारी कर कई अवैध...
PATNA CITY : दीदारगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के गौहरपुर, माधोपुर, महुली और छीतनामा गांव में छापेमारी कर कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया इस मौके पर पुलिस टीम ने जहां अवैध रूप से बने शराब भट्ठियों को तोड़ दिया, वहीं मौके से बरामद लगभग 2000 लीटर अर्ध निर्मित शराब को भी नष्ट कर दिया। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस की इस छापेमारी अभियान से अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने की बात दोहराई है।।




