Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित पांच दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन

PATNA CITY :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज पटना सिटी का दौरा कर मंगल तालाब के मनोज कमलिया स्टेडियम पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री ...


PATNA CITY : 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज पटना सिटी का दौरा कर मंगल तालाब के मनोज कमलिया स्टेडियम पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित पांच दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। भाजपा क्रीड़ा मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय इस महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 25 दिसंबर को खेला जाएगा।

  प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें में भाग ले रही है। क्रिकेट चैंपियनशिप के आयोजन पर सम्राट चौधरी ने भाजपा क्रीड़ा मंच का आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को भी नमन किया। मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने बताया कि वर्ष 1991 में इसी ऐतिहासिक मंगल तालाब में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐतिहासिक भाषण दिया था।

उन्होंने क्रिकेट चैंपियनशिप के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें प्रोत्साहित किए जाने की भी बात कही

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now